• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खेत में गेहूं काटते समय हमला, चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
13 Views

खेत में गेहूं काटते समय हमला, चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


टेन न्यूज़ ii 16 अप्रैल 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया नौबरामद में खेत पर गेहूं काटने गए युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शिवराजपुर निवासी बृजेश पुत्र राजवीर 15 अप्रैल 2026 को अपने खेत पर गेहूं काटने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही सुरजपाल पुत्र भूरे, तेजपाल पुत्र नरसिंह, गोपाली पुत्र नरसिंह तथा बलविंदर पुत्र विचित्र वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने एकजुट होकर बृजेश के साथ लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।

पीड़ित के अनुसार मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!