• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फतेहगंज पूर्वी में दो मामलों में FIR, महिला से मारपीट व जानलेवा हमले की जांच शुरू

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
18 Views

फतेहगंज पूर्वी में दो मामलों में FIR, महिला से मारपीट व जानलेवा हमले की जांच शुरू


टेन न्यूज़ ii 16 अप्रैल 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला ग्राम हेमूपुरा का है, जहां महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्राम हेमूपुरा निवासी सिंधु वर्मा ने आरोप लगाया कि उसका देवर सहदेव उर्फ अमित शराब के नशे में अक्सर विवाद करता है। 11 अप्रैल को खेत पर गेहूं काटने के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के अनुसार पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं दूसरा मामला ग्राम पढ़ेरा का है, जहां युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले के आरोप में न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पीड़ित नदीम अली ने आरोप लगाया कि 1 मार्च की शाम गांव में उसे मोहम्मद जकी खां, मो0 वकी उर्फ गुड्डू, मोहम्मद शहीद खां उर्फ टोनी व अन्य ने घेरकर हमला किया। इस दौरान धारदार हथियार से गले पर वार किया गया, जो कंधे पर लगा, जबकि अन्य आरोपियों ने सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।

घटना के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!