ऑपरेशन लंगड़ा के तहत तिलहर पुलिस मुठभेड़ की LIVE तस्वीर, तीन बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

टेन न्यूज़ !! १७ अप्रैल २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर (शाहजहांपुर)। जनपद में चल रहे “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गौटिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान बदमाश वाहिद और फत्ते को गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना स्थल से पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश क्षेत्र में गौकशी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया और अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
