• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में घड़ी की टिक-टिक तेज, सर्वेद अंसारी के समर्थन में इस महिला समर्थक के साथ महिलाओं ने किया जनसंपर्क

ByTen News One Desk

Apr 19, 2026
7 Views

मीरानपुर कटरा में घड़ी की टिक-टिक तेज, सर्वेद अंसारी के समर्थन में इस महिला समर्थक के साथ महिलाओं ने किया जनसंपर्क


टेन न्यूज़ ii 19 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर यहां का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। (NCP) प्रत्याशी सर्वेद अंसारी के समर्थन में महिलाओं और युवाओं का उत्साह चरम पर है।

मोहल्लों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान महिला समर्थक राजकुमारी शर्मा के नेतृत्व में एक दर्जन महिलाओ ने सक्रिय भूमिका निभा कर मतदाताओं से “घड़ी” निशान पर वोट देने की अपील कर रही हैं।

महिला समर्थकों का कहना है कि सर्वेद अंसारी की जीत नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। वे घर-घर जाकर खासतौर पर महिला मतदाताओं से संवाद स्थापित कर रही हैं और उन्हें चुनाव में भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस अभियान ने चुनावी माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया है।

वहीं, युवाओं की टोली भी पूरे जोश के साथ प्रचार में जुटी है। गली-गली घूमकर नारेबाजी करते हुए वे लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। जैसे ही समर्थकों का काफिला किसी क्षेत्र में पहुंचता है, वहां माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग जाता है।

सर्वेद अंसारी के समर्थकों का दावा है कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और “घड़ी” की टिक-टिक जीत का संकेत दे रही है। बढ़ता जनसैलाब मुकाबले को बेहद रोमांचक बना रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता किसे नगर का चेयरमैन चुनते हैं, लेकिन फिलहाल सर्वेद अंसारी के समर्थन में बढ़ता रुझान चुनाव को कड़ा और दिलचस्प बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!