• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ब्यूटी पार्लर संचालिका को युवक लेकर फरार, हरियाणा पुलिस की दबिश तेज

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
2 Views

ब्यूटी पार्लर संचालिका को युवक लेकर फरार, हरियाणा पुलिस की दबिश तेज


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा हरियाणा की युवती को अपने साथ ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अब स्थानीय पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस भी सक्रिय हो गई है और नगर में लगातार दबिश दी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी युवती गुड़गांव के एक ब्यूटी पार्लर में कार्यरत थी, जबकि आरोपी नाजिम पुत्र स्वर्गीय इमामी वहीं पास की एक फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क हुआ, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गया। आरोप है कि युवक युवती को अपने साथ फतेहगंज पूर्वी ले आया, जिसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।

मामले में अलग-अलग समुदाय से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। घटना की सूचना पर कुछ संगठनों के लोग भी थाने पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं हरियाणा पुलिस की टीम भी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!