विजय वंदन क्लासेज के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, जनपद का नाम किया रोशन
टेन न्यूज़ ii 19 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया (उ.प्र.) — जनपद के अजीतमल क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित संस्थान विजय वंदन क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने CBSE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
परीक्षा परिणाम में प्रारब्ध शंकर दीक्षित (96.6%), वैष्णवी दीक्षित (95.6%), अवनी (92%) सहित शुभाग तिवारी, अर्पित, गोविंद दीक्षित, कशिश प्रजापति, राशि मिश्रा, दिव्यांशी और आस्था कुशवाहा ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया। इसके अलावा कशिश कुशवाहा, आर्यन, मयंक और प्रिया ने भी अच्छे अंक हासिल किए।
संस्थान में मेधावी छात्रों को नमन चौबे व नवनीत चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। टॉपर प्रारब्ध ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया, वहीं वैष्णवी ने भी परिवार और शिक्षकों के सहयोग को अपनी सफलता का आधार बताया।
दोनों छात्रों ने भविष्य में डॉक्टर बनकर देश सेवा करने की इच्छा जताई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
