• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति पर ईंट से किया हमला, हालत गंभीर

ByTen News One Desk

Apr 19, 2026
6 Views

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति पर ईंट से किया हमला, हालत गंभीर


टेन न्यूज़ ii 19 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया (उ.प्र.) — बेला थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पत्नी द्वारा पति पर ईंट से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बरौली निवासी प्रेमचंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात उसका भतीजा मलखान सिंह खेत से गेहूं काटकर घर लौटा और सो गया। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी पत्नी अंजू देवी (32) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर अंजू देवी ने गुस्से में आकर पति मलखान सिंह के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट और खून से सना बिस्तर भी कब्जे में ले लिया है।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!