• Sun. Apr 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में बेसिक शिक्षिका पर सूदखोरी व धमकी के आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

ByTen News One Desk

Apr 19, 2026
11 Views

कटरा में बेसिक शिक्षिका पर सूदखोरी व धमकी के आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार


टेन न्यूज़ ii 19 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो रिपोर्ट (शाहजहांपुर)
मीरानपुर कटरा कस्बे के मोहल्ला बंगशान निवासी अनिल कुमार पुत्र स्व. नत्थूलाल शर्मा ने एक बेसिक शिक्षिका पर सूदखोरी, धमकी और झूठे आरोप लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना कटरा में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

अनिल कुमार के अनुसार, पूजा सिंह नामक महिला कथित रूप से ब्याज पर पैसे देने का कार्य करती हैं। उनके पुत्र ने कुछ समय तक उक्त महिला के यहां काम किया, लेकिन कई महीनों तक वेतन न मिलने के कारण उसे काम छोड़ना पड़ा। इसके बाद से महिला द्वारा परिवार को परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित का कहना है कि महिला ने उन पर लाखों रुपये का दबाव बनाते हुए धमकियां दीं। विरोध करने पर कुछ समय मामला शांत रहा, लेकिन बाद में उनके पुत्र अनुराग के खिलाफ छेड़छाड़ की कथित झूठी शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोप है कि समझौते के नाम पर दबाव बनाकर 2 लाख रुपये देने की बात लिखवाकर हस्ताक्षर कराए गए, जिसमें से 20 हजार रुपये तत्काल ले लिए गए तथा 10 हजार रुपये प्रति माह देने का दबाव बनाया गया।

अनिल कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि महिला उनकी फर्नीचर की दुकान पर आकर गाली-गलौज करती हैं और जान से मारने की धमकी देती हैं, जिससे परिवार भय और तनाव में जीवन यापन कर रहा है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!