ब्रेकिंग: हमीरपुर में NH-34 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक की मौत
टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii रिपोर्टर: अभय द्विवेदी | लोकेशन: जिला हमीरपुर
हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल खलासी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
