• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ठाकुर रोशन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, 97.5% तक पहुंचे छात्र, कई ने पाई प्रथम श्रेणी

ByTen News One Desk

Apr 24, 2026
162 Views

ठाकुर रोशन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, 97.5% तक पहुंचे छात्र, कई ने पाई प्रथम श्रेणी


टेन न्यूज़ ii 24 अप्रैल 2026 ii मुनीश चन्द्र शर्मा, फरीदपुर/बरेली। ठाकुर रोशन सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज चठिया फ़ैजू (फरीदपुर-खुदागंज रोड) का वर्ष 2026 का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहद उत्साहजनक रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

हाईस्कूल परीक्षा में कुल परिणाम 97.5 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 96.4 प्रतिशत छात्र सफल रहे। कई विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्रों की संख्या भी उल्लेखनीय रही वहीं इंटरमीडिएट में भी बड़ी संख्या में छात्रों ने 70 से 85 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्रों की इस सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत रही है। विद्यालय प्रबन्धक डा हरीओम सिंह राठौर ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्य ने भी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल देखा गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।एन सी सी ऑफिसर सोनी सिंह चौहान एवं एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी मेम्बर सिंह यादव ने भी सभी सफल छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!