• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: सपा नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

ByTen News One Desk

Apr 25, 2026
4 Views

कन्नौज: सपा नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप


टेन न्यूज़ ii 25 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. कलीम खान के नेतृत्व में दर्जनों महिला पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव का पुतला दहन कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

सपा नेताओं का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत हैं और इससे समाज में वैमनस्य फैलने का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों पर असफल रहने के बाद भाजपा के कुछ नेता उकसावेपूर्ण कृत्यों के जरिए जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कुछ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की इन घटनाओं में संलिप्तता सामने आ रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है। सपा ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि जिले में शांति एवं सौहार्द बना रहे।

सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!