• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

Apr 25, 2026
3 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित


टेन न्यूज़ ii 25 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर,  जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 29 अप्रैल को जनपद हरदोई के मल्लावां में प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लाभार्थियों की संख्या, चयन प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों के सुरक्षित आवागमन के लिए परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बसें 29 अप्रैल को प्रातः 5:30 बजे निर्धारित समय पर रवाना हों। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लाभार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक अवधेशराम तथा जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!