• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में सपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत, उपचुनाव को लेकर बनाई जीत की रणनीति

ByTen News One Desk

Apr 25, 2026
10 Views

कटरा में सपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत, उपचुनाव को लेकर बनाई जीत की रणनीति


टेन न्यूज़ ii 25 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह@पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आगमन पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया। उनके पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और जगह-जगह समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल को विजयी बनाने के लिए रणनीति तैयार की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर जनता से संपर्क करें और पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाएं।

श्याम लाल पाल ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही जीत की कुंजी है। उन्होंने सभी को पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, फरीदपुर वरिष्ठ सपा रामचंद्र सागर, महानगर अध्यक्ष रामकुमार भोजवाल, सैय्यद रिजवान अली, पूर्व चेयरमैन सुकेश कुमार गुप्ता, नदीम अंसारी, एडवोकेट मुकेश यादव, लखन प्रताप सिंह, सतेंद्र यादव पप्पू, अर्जुन गंगवार, सुरेंद्र पाल सिंह यादव, जहीर अहमद फतेहगंज पूर्वी, नीरू यादव और सजन यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने एकजुट होकर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!