• Thu. Jun 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना कटरा पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Apr 26, 2026
142 Views

थाना कटरा पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


टेन न्यूज़ ii 26 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी
शाहजहाँपुर। थाना कटरा पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों थाना कटरा में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और तत्काल जांच शुरू कर दी गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी।

इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रवि पुत्र बिहारीलाल निवासी ग्राम बिछलियापुर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सक्रिय रणनीति के आगे उसकी एक न चली।

थाना प्रभारी कटरा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस मुस्तैदी से अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

इस अभियान में उपनिरीक्षक पदम सिंह व कांस्टेबल आदित्य कुशवाहा की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और मेहनत से यह सफलता संभव हो सकी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!