बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

राष्ट्रीय कामधेनु सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री सहित कई पदाधिकारी हुए संगठन में शामिल

By Ten News One Desk

Published on:

260 Views

राष्ट्रीय कामधेनु सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री सहित कई पदाधिकारी हुए संगठन में शामिल

टेन न्यूज़ !! १० मई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में मासिक बैठक का हुआ आयोजन। राष्ट्रीय कामधेनु सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री सहित कई पदाधिकारी हुए संगठन में शामिल।

गुरुवार को नेशनल हाईवे स्थित होटल दा कपल वे पर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर यशवंत मैथिल और प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का शुभारंभ होते ही सर्वप्रथम राष्ट्रीय कामधेनु सेवा समिति छोड़कर आए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री मनोज कश्यप,राष्ट्रीय मंत्री डॉ सर्वेश वर्मा और शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष राम सुशील प्रजापति सहित तमाम लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत राष्ट्रीय गौरक्षक संघ में किया गया।अपनी वापसी से उत्साहित और स्वागत से अभिभूत मनोज कश्यप ने कहा कि वह कुछ समय के लिए भूलवश संगठन और गौ सेवा से दूर हो गए थे लेकिन अब फिर एक बार डॉक्टर यशवंत मैथिल के कंधे से कंधा मिलाकर गौ सेवा में जुट गए हैं।

राष्ट्रीय कामधेनु सेवा समिति छोड़कर आए राष्ट्रीय मंत्री डॉ सर्वेश वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय गौरक्षक संघ में आकर उन्हें लग रहा है कि वह अपने पुराने घर में आ गए हैं साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से गोवंश को अपनाने की अपील की।प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने कहा कि गौ सेवा करने के रास्ते में तमाम दिक्कतें आती हैं यहां तक कि बीते दिनों मीरानपुर कटरा थाने में उनके और मंडल अध्यक्ष सहित कई लोगों के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना के तहत दबाव बनाकर मुकदमा तक दर्ज कराया गया

जबकि वह सिर्फ गौसेवा कर रहे थे इसलिए मुकदमों से ना डरें और गौ माता की सेवा में जी जान से जुटें।समापन पर राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यशवंत मैथिल ने कहा कि उनके जीवन का तो अब एक ही मिशन है और वह है गौ सेवा मिशन इसके लिए उन्हें चाहे अपने प्राण ही क्यों ना गवानें पड़े

लेकिन वह अपने इस मिशन से गौ माता को संरक्षण और सम्मान दिलाने तक रुकेंगे नहीं।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह यादव जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला सचिव अजय प्रताप,कृष्ण गंगवार,शैलेंद्र सिंह,हरिओम वर्मा,अभिजीत सिंह,महिला मोर्चा की अमृता सिंह,सूर्या शर्मा,गीता शर्मा,मालती राठौर सहित सैकड़ो गौ सेवक मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment