• Wed. Apr 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा में डॉ. पूजा कसाना का तूफानी जनसंपर्क, आरिश खान ने काफिले के साथ मांगे वोट

ByTen News One Desk

Apr 29, 2026
9 Views

मीरानपुर कटरा में डॉ. पूजा कसाना का तूफानी जनसंपर्क, आरिश खान ने काफिले के साथ मांगे वोट


टेन न्यूज ।। 30 अप्रैल 2026 ।। पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर कस्बे में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। इस बीच प्रत्याशी डॉ. पूजा कसाना का जनसंपर्क अभियान तेज रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। उनके समर्थन में आरिश खान ने भी अपने समर्थकों के साथ काफिले के रूप में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान आरिश खान ने मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर लोगों से अपील की कि वे चुनाव चिन्ह ‘शेर’ पर मोहर लगाकर डॉ. पूजा कसाना को भारी मतों से विजयी बनाएं।

उन्होंने कहा कि “डॉ. कसाना की जीत नगर के विकास की जीत होगी।” उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी से पूरे अभियान में उत्साह और जोश देखने को मिला।
वहीं, डॉ. पूजा कसाना ने भी विभिन्न वार्डों में पहुंचकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से संवाद स्थापित किया।

उन्होंने जनता से आशीर्वाद लेते हुए भरोसा दिलाया कि नगर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और नाली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का वादा किया और कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान कई स्थानों पर महिलाओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया, वहीं स्थानीय नागरिकों ने खुलकर अपनी समस्याएं भी साझा कीं। डॉ. कसाना ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिससे लोगों में सकारात्मक संदेश गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद का यह उपचुनाव अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। ऐसे में डॉ. पूजा कसाना के समर्थन में आरिश खान का सक्रिय जनसंपर्क अभियान चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भरता नजर आ रहा है और मुकाबले को और कड़ा बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!