• Tue. Jun 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला के आसार , आरोप-प्रत्यारोप के बीच मतदान सम्पन्न

ByTen News One Desk

May 5, 2026
144 Views

कटरा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, आरोप-प्रत्यारोप के बीच मतदान सम्पन्न


टेन न्यूज़ ii 05 मई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़@पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर

कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार नजर आए, जिसमें भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता, ऑल इंडिया फॉरवर्ड पार्टी की पूजा कसाना के बीच करारी टककर मानी जा रहीं है जबकि सपा प्रत्याशी भरत पटेल भी फाइट में नजर आते दिखाई दें रहे है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद अली भी कुछ समय तक चलते नजर आए । मतदान शुरू होने से लेकर अंत तक सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को जागरूक करने और अधिक से अधिक मतदान कराने में जुटे रहे।

इसी बीच चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद भी सामने आया। सपा प्रत्याशी भरत पटेल और पूजा कसाना ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। सपा प्रत्याशी और पुलिस के बीच इस मुद्दे को लेकर तीखी झड़प भी हुई। भरत पटेल ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्मदेव प्रभाकर जनता इंटर कॉलेज और काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मतदान केंद्रों पर भाजपा समर्थकों द्वारा फर्जी वोटिंग कराने के आरोप लगे।

प्रत्याशियों ने बाहरी लोगों को बुलाकर मतदान कराने की बात कहते हुए मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।

जबकि चुनाव में गड़बड़ी करने के आरोप में पूजा कसाना के पति दानिश जीशान खां, कांग्रेस प्रत्यासी समर्थक एवं पूर्व चेयरमैन समी उसशान खां व कांग्रेस नगर अध्यक्ष और एक सपा समर्थक को पुलिस ने अपनी हिरासत में थाने में बैठा लिया जिन्हे चुनाव समाप्त होने पर छोड़ा गया।

साथ ही कई बूथों पर मतदाताओं को वोट डालने से रोके जाने के आरोप भी लगते रहे वहीं कुछ मतदाताओं के आईडी फ्रूफ में त्रुटि पाए जाने पर उन्हें वोट करने से वंचित भी किए जाने के आरोप लगाए गए।

कुल मिलाकर कटरा का यह उपचुनाव गहमा-गहमी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच सम्पन्न हुआ। अब तीनों प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद है, जिसका फैसला 7 मई को मतगणना के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!