गोमती वेलफेयर सोसाइटी ने 20 टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण पोटली वितरित कर दिया सेवा का संदेश
टेन न्यूज़ ii 07 मई 2026 ii अमुक सक्सेना
तिलहर/शाहजहांपुर । गोमती वेलफेयर सोसाइटी की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 20 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
सोसाइटी के प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता ने मरीजों को गोद लेते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य टीबी मरीजों की हर संभव सहायता करना है, ताकि भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाया जा सके। वहीं संस्था की सह प्रमुख शैफाली गुप्ता ने कहा कि जब तक मरीज पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक संस्था उनकी सेवा करती रहेगी।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओमेंद्र राठौर, डॉ करण सिंह, डॉ कमरुज्जमा, डीपीपीएम सीआर आरती सिंह, डीपीसी सिद्धार्थ गुप्ता, टीबी पर्यवेक्षक सचिन गुप्ता सहित शुभम गुप्ता, प्रमोद कुमार, अदिति गुप्ता और प्रशांत श्रीवास्तव मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा ने सीएचसी तिलहर का निरीक्षण भी किया और अस्पताल में मिली त्रुटियों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए।
वहीं भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के प्रदेश संगठन मंत्री जीशान राजा खान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सीएचसी तिलहर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर की तैनाती की मांग भी
