• Mon. May 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का विवादित बयान वायरल, राजनीतिक हलकों में मचा बवाल

ByTen News One Desk

May 11, 2026
2 Views

सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का विवादित बयान वायरल, राजनीतिक हलकों में मचा बवाल


टेन न्यूज़ ii 11 मई 2026 ii अभय द्विवेदी ब्यूरो

हमीरपुर। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सोना खरीदने संबंधी बयान को लेकर सांसद ने प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष और भाजपा समर्थकों की ओर से बयान की आलोचना की जा रही है तथा संसदीय मर्यादा और जनप्रतिनिधियों की भाषा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक सांसद की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

रिपोर्टर – अभय द्विवेदी

लोकेशन – हमीरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!