फीलनगर मोड़ पर डिवाइडर पर चढ़कर पलटी आंवला लदी पिकअप

कार्टन फटने से सड़क पर बिखरा आंवला, चालक और हेल्पर बाल-बाल बचे
टेन न्यूज़ !! १४ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। जलालाबाद रोड स्थित फीलनगर मोड़ के पास डायमंड मैरिज लॉन के सामने शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे आंवला लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने रेलिंग डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लदे आंवले के कार्टन फट गए और बड़ी मात्रा में आंवला सड़क पर बिखर गया। गनीमत रही कि चालक और हेल्पर को गंभीर चोट नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ से आंवला लादकर बरेली मंडी जा रही पिकअप संख्या UP25 KT 2553 फीलनगर मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।![]()
हादसे के समय पिकअप में चालक सलमान पुत्र अल्ताफ और हेल्पर सोहेल पुत्र अल्ताफ निवासी मोहल्ला सूफी टोला, कस्बा मीरगंज, जिला बरेली सवार थे। दोनों ने बताया कि वे प्रतापगढ़ से आंवले की खेप लेकर बरेली मंडी जा रहे थे। इसी दौरान मीरानपुर कटरा में दुर्घटना हो गई।
पिकअप पलटने से सड़क पर दूर तक आंवला बिखर गया। हालांकि, दुर्घटना में चालक और हेल्पर को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।