• Sat. May 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन शक्ति अभियान के तहत शाहजहांपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

ByTen News One Desk

May 15, 2026
9 Views

मिशन शक्ति अभियान के तहत शाहजहांपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक


टेन न्यूज़ ii 15 मई 2026 ii डीपी सिंह, डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद शाहजहांपुर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में आयोजित किया गया।

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न गांवों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

पुलिस टीमों ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, महिला शक्ति केन्द्र, एंटी रोमियो स्क्वायड, शक्ति दीदी तथा बाल श्रम उन्मूलन अभियान जैसी सुविधाएं शामिल रहीं। अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

इसके अलावा कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी भी दी गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

शाहजहांपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति” अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि महिलाएं समाज में सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ जीवन यापन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!