• Sat. May 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा का शुभारंभ

ByTen News One Desk

May 15, 2026
5 Views

गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा का शुभारंभ


टेन न्यूज़ ii 15 मई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया के अजीतमल क्षेत्र स्थित ग्राम सुदनीपुर में गमा देवी मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच निकली कलश यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कलश यात्रा आचार्य लोकेश शास्त्री एवं आलोक पाण्डे के मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई। गांव की महिलाओं ने सिर पर सजे-धजे कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए गांव के मंदिरों का भ्रमण किया। वहीं राशू चौहान अपनी पत्नी प्रियंका के साथ पीताम्बर धारण कर पोथी लेकर सबसे आगे चल रहे थे।

कलश यात्रा में पुरुष, महिलाएं और बालिकाएं पीले वस्त्र पहनकर श्रद्धा के साथ शामिल हुए। बच्चों के हाथों में झंडे, त्रिशूल, भाले और तलवारें थीं तथा वे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। डीजे की धुन पर युवाओं का उत्साह भी देखने लायक रहा। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंज उठा।

यात्रा सुदनीपुर गांव के गमा देवी पंडाल से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः गमा देवी मंदिर परिसर स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता रानी की कृपा से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह हवन-पूजन के बाद कथा का शुभारंभ होगा।

कलश यात्रा में उदयवीर सिंह चौहान, जयवीर सिंह, धनवीर सिंह, बलवीर सिंह, अवनीश, शीलू, अंकुश, भानु, विनय तिवारी, गोपालजी, आर्यन सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!