• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने कार में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

ByTen News One Desk

May 19, 2026
6 Views

शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने कार में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला


टेन न्यूज़ ii 19 मई 2026 ii ब्यूरो चीफ: रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद के फफूंद-बाबरपुर मुख्य मार्ग पर कस्बा अटसू स्थित बिजली घर के पास मंगलवार को शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी बाल-बाल बच गए, जबकि ट्रक बिजली का पोल तोड़ते हुए एक मकान की दीवार से जा टकराया।

जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार पुत्र रज्जन सिंह निवासी सूरजपुर, आगरा अपनी पत्नी के साथ औरैया में बीटीसी परीक्षा देकर रिश्तेदारी में बारेपुर निवासी श्यामू प्रधान के यहां जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार अटसू बिजली घर के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली का पोल तोड़ते हुए एक मकान की दीवार में जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया कि ट्रक चालक रिंकू (22) पुत्र निर्वेश निवासी ग्राम ब्यौरा नवलपुर, अटसू चौकी क्षेत्र, दिल्ली से ट्रक लेकर गांव आया था। मंगलवार को वह गांव से लकड़ी की पेटियां लेकर चेन्नई जा रहा था। आरोप है कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

सूचना पर पहुंची अटसू चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक रिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!