• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनता दर्शन में एसपी विनोद कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

ByTen News One Desk

May 19, 2026
6 Views

जनता दर्शन में एसपी विनोद कुमार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं


टेन न्यूज़ ii 19 मई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!