सफाईकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम
टेन न्यूज ii 19 मई 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरनपुर कटरा । नगरा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में सोमवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां ग्राम पंचायत पहाड़पुर गोटिया में कार्यरत सफाईकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और मोहल्ले में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय गुड्डू लाल पुत्र प्यारेलाल काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक देर रात घर के कमरे में उनकी हालत गंभीर मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर थाना कटरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का पैतृक गांव नवादा मुन्ना है, जहां पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र पवन कुमार, बेटी खुशबू और छोटे बेटे प्रियांशु को छोड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
