• Thu. May 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, 3 गंभीर घायल

ByTen News One Desk

May 21, 2026
6 Views

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, 3 गंभीर घायल


हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने किया हंगामा, बोलेरो में तोड़फोड़ कर सड़क पर लगाया जाम


टेन न्यूज़ ii 21 मई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी मोड़ पर बुधवार को तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार पीपरपुर गांव निवासी माया देवी अपने बेटे अनिल, भतीजे सत्यम और पड़ोसी विकास के साथ बाइक से कंचौसी मोड़ स्थित एक चिकित्सक के यहां जा रही थीं। बाइक पर चार लोग सवार थे। जैसे ही वे कंचौसी मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सड़क पर जा गिरे। हादसे में माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल, सत्यम और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो में तोड़फोड़ कर दी और औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा और एसडीएम सदर अजय आनंद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम खुल सका।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!