• Thu. May 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में औरैया में बंद रहे मेडिकल स्टोर, सरकार के खिलाफ कैमिस्टों का बड़ा प्रदर्शन

ByTen News One Desk

May 21, 2026
7 Views

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में औरैया में बंद रहे मेडिकल स्टोर, सरकार के खिलाफ कैमिस्टों का बड़ा प्रदर्शन


ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक की मांग, बोले—‘मरीजों की सेहत से हो रहा खिलवाड़’


टेन न्यूज ii 21 मई 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को जनपद के मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और मेडिकल स्टोर संचालकों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री मरीजों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। बिना उचित जांच-पड़ताल के दवाओं की बिक्री, नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार और भारी छूट के नाम पर नियमों की अनदेखी से आम जनता प्रभावित हो रही है। मेडिकल संचालकों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल सख्त कदम उठाने और अवैध रूप से हो रही बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान दवा व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के कारण छोटे मेडिकल व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, जिससे हजारों परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हालांकि मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए कुछ स्थानों पर आवश्यक दवाओं की वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई।

बाद में जिले के मेडिकल संचालक निर्धारित स्थान पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, नकली दवाओं की बिक्री बंद कराने और ड्रग्स नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की गई।

जिला अध्यक्ष राकेश नारायण त्रिपाठी ने कहा कि कैमिस्ट समाज स्वास्थ्य सेवा से जुड़ा है और मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है। वहीं जिला महामंत्री आशीष पोरवाल ने बिना चिकित्सकीय परामर्श के ऑनलाइन दवा बिक्री को चिंताजनक बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर रमेश चंद्र त्रिपाठी, आनंद पोरवाल, मुकेश पोरवाल, बिंदु शुक्ला, चंद्रपाल सिंह, सुनील कुमार, कोमल कटियार सहित बड़ी संख्या में मेडिकल संचालक और कैमिस्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!