• Fri. May 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मातृ शक्ति के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पूनम सिंह ने दिया संस्कार और परिवार का संदेश

ByTen News One Desk

May 22, 2026
10 Views

मातृ शक्ति के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पूनम सिंह ने दिया संस्कार और परिवार का संदेश


टेन न्यूज़ !! २२ मई २०२६ !! वसीम खान ब्यूरो

रायबरेली। मातृ दिवस के अवसर पर सदर रायबरेली के सम्राट नगर स्थित विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूनम सिंह शामिल हुईं, जहां विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मातृ शक्ति के सम्मान में गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के त्याग, प्रेम और संस्कारों को जीवंत रूप में दर्शाया, जिसे देखकर अभिभावक भावुक नजर आए।

मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि मातृ दिवस पर आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। साथ ही विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल प्रियंका पांडेय, शालिनी सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!