• Fri. May 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गोरखपुर गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

ByTen News One Desk

May 22, 2026
7 Views

गोरखपुर गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ


टेन न्यूज़ !! २२ मई २०२६ !! रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ (कन्नौज)

जनपद कन्नौज के विकासखंड सौरिख ग्राम गोरखपुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का संगीतमय शुभारंभ हो चुका है, कथा की शुरुआत से पहले गांव में एक बेहद भव्य और दिव्य कलश यात्रा निकाली गई, इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया,

गोरखपुर गांव में आज आस्था का एक अनूठा संगम देखने को मिला, मौका था श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ का, इस पावन अवसर पर गांव की माताओं,बहिनों एवं बालिकाओं ने पूरे विद विधान के साथ मंगल कलश यात्रा में भाग लिया

पीले और लाल बस्त्रों में सजी महिलाऐं एवं बालिकाऐं सिर पर मंगल कलश लिए मंगल गीत गाती नजर आई,इस दृश्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया

कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गो,देव स्थलों एवं मंदिरों से होते हुए कथा पंडाल पहुंची, जहां वैदिक मन्त्रोंचार के साथ भागवत पोथी का पूजन और स्थापना की गई, इसके बाद प्रथम दिन की कथा की शुरुआत हुई

श्री रामलला धाम ब्रह्मावर्त बिठूर वासी पूज्य कथावाचक, रमाकांत मिश्रा जी महाराज ने पहले दिन भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए बताया कि, भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के जन्म-जन्मान्तर के पास धुल जाते हैं, और उसे मोच्छ की प्राप्ति होती है

सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में भगवान के अलग-अलग चरित्रों और अवतारों की कथा सुनाई जाएगी, आयोजकों और श्रद्धालु भक्तों का कहना है कि इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि आएगी

कथा का आयोजन विगत कई वर्षों से लगातार, समस्त सनातनी ग्राम वासियों द्वारा कमेटी गठित करके किया जा रहा है, 27 मई बुधवार को कथा विश्राम एवं 28 मई शुक्रवार को पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!