फर्रुखाबाद में सपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, भोजपुर में कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
काली नदी हनुमान मंदिर से शुरू हुआ अभिनंदन का दौर बघार तक फूल-मालाओं से लाद दिया
टेन न्यूज।। 17 अक्टूबर 2026 । संवाददाता तौफीक फारूकी फर्रुखाबाद
कमालगंज फर्रुखाबाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के फर्रुखाबाद आगमन पर भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागता कर उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। खुदागंज (काली नदी) हनुमान मंदिर के पास से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ, जो आगे विभिन्न स्थानों पर बढ़ता रहा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ कटियार, बिल्लू श्रीवास्तव और राजेंद्र पाल सलाउद्दीन पहलवान शेख़ फुरकान अहमद इरफ़ान सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने फूल-मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
*विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत*
इसके बाद स्वागत का क्रम आगे बढ़ा। खुदागंज से पाहला क्रॉसिंग पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं रजीपुर चौराहा पर राजेंद्र पाल ने भी उनका अभिनंदन किया। कमालगंज क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास जिला पंचायत सदस्य सलाउद्दीन पहलवान, सपा नेता इरफान सिद्दीकी, फुरकान अहमद, शाहरुख और युवा नेता अमन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। भोजपुर-बघार में भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
*संगठन मजबूत करने पर जोर*
कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। जिला पंचायत सदस्य सलाउद्दीन पहलवान ने पार्टी को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम में भाग लेकर पार्टी की मजबूती के लिए संकल्प व्यक्त किया।
*याकूतगंज, फतेहगढ़ होते हुए कायमगंज तक पहुंचने का उल्लेख*
जनपद में प्रवेश से लेकर विभिन्न स्वागत स्थलों तक चले इस क्रम में खुदागंज, पाहला क्रॉसिंग, रजीपुर चौराहा, कमालगंज और भोजपुर-बघार सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम के तहत स्वागत का सिलसिला याकूतगंज और फतेहगढ़ की ओर भी आगे बढ़ने के साथ कायमगंज तक पहुंचने का उल्लेख किया गया है।