• Tue. May 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में भीषण आग से परिवार की गृहस्थी जलकर राख, ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया काबू

ByTen News One Desk

May 26, 2026
15 Views

कन्नौज में भीषण आग से परिवार की गृहस्थी जलकर राख, ग्रामीणों ने मशक्कत कर पाया काबू


टेन न्यूज़ !! २६ मई २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज/गुगरापुर। विकासखंड गुगरापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारामऊ सराय में बीती रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की तेज लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज एवं अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के अन्य मकानों को भी बड़ी क्षति से बचा लिया गया।

पीड़ित परिवार ने घटना के बाद प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। मौके पर मोहित कुमार, राम प्रकाश, रामयू, अंश, अरविंद, सुरेश, रोहित, अखिलेश, रविकांत, महेश कुमार, देवेश कुमार, रिंकू, सोनू, सतराम सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़ कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!