• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में विद्युत कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

ByTen News One Desk

May 26, 2026
32 Views

ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में विद्युत कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न


टेन न्यूज़ !! २६ मई २०२६ !! तौफीक फारुकी ब्यूरो

फर्रुखाबाद। 25 मई 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विद्युत परियोजनाओं, पावर हाउसों के निर्माण एवं बिजली आपूर्ति व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023-24 में प्रस्तावित 657 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित 1213 कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। वहीं वर्ष 2025 के भाग-2 में प्रस्तावित 19 कार्यों को भी पूरा कर लिया गया है। खीमसेपुर पावर प्लांट का उच्चीकरण किया जा चुका है। जनपद से प्रस्तावित 1200 कार्यों में से 421 को विद्युत मुख्यालय द्वारा मंजूरी दी गई, जिससे 436 गांव लाभान्वित हो रहे हैं।

400 केवी विद्युत लाइन फर्रुखाबाद से महेबा जालौन तक 154 किलोमीटर में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं फर्रुखाबाद से बदायूं तक 96 किलोमीटर लंबी 400 केवी लाइन चार्ज की जा चुकी है।

सांसद मुकेश राजपूत ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, लाइनमैनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर जोर दिया। बैठक में भोजपुर व अमृतपुर विधायक, जिलाधिकारी, सीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!