तिलहर में वरिष्ठ आईपीएस पूर्व एडीजीपी शिवमुरारी सहाय के परिवार की कराई गई जनगणना

टेन न्यूज़ !! २६ मई २०२६ !! अमुक सक्सेना
तिलहर नगर में जनगणना अभियान के तहत नगर जनगणना अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश ने अपनी टीम के साथ नगर के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, पूर्व एडीजीपी शिवमुरारी सहाय के हिंदू पट्टी स्थित आवास (ड्योढ़ी) पर पहुंचकर उनके परिवार की गणना कराई।
इस दौरान जनगणना टीम ने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत गणना कार्य संपन्न कराया। अधिकारियों ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताया, जिससे विकास योजनाओं को सही दिशा देने में मदद मिलती है।
इस मौके पर सौरभ सहाय भी मौजूद रहे। वहीं पालिका की ओर से राजस्व निरीक्षक (आरआई) सुशांत कुमार एवं सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जनगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।