कटरा में नेशनल हाईवे किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी![]()
टेन न्यूज़ ii 29 मई 2026 ii पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। कटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे किनारे ग्राम बतलैय्या मोड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसने शर्ट और लोअर पहन रखा था। शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। मृतक के हाथों और पैरों के नाखूनों पर नाखूनी लगी होने के कारण पुलिस पहचान कराने के प्रयास कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।