• Sat. Jun 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बहन के घर आए युवक ने लगाई फांसी,परिजनों में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

May 29, 2026
39 Views

बहन के घर आए युवक ने लगाई फांसी,परिजनों में मचा कोहराम


पांच दिन पहले ही बहन के घर आया था मृतक, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा


टेन न्यूज ii 29 मई 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के अंतर्गत ग्राम सेऊधुरऊ निवासी युवक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर निवासी अपनी बहन के घर आया था। जहां युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजन उसे 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सेऊधुरऊ निवासी मुंशीलाल का 24 वर्षीय पुत्र विकास करीब 5 दिन पहले अपनी बहन राधा पत्नी नरेंद्र राजपूत के घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि बीती रात विकास ने रोज की तरह परिजनों के साथ खाना खाया और कमरे में सोने चला गया।

देर रात उसने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!