• Fri. Jun 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ByTen News One Desk

Jun 5, 2026
14 Views

विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


Ten News !! 05 June 2026 !! Prabhash chandra

कन्नौज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन्स, कन्नौज में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स कुलवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रणव कुमार सिंह तथा निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थाना परिसरों एवं थाना क्षेत्रों के चयनित स्थलों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ वातावरण, पर्यावरण संरक्षण और हरित कन्नौज के निर्माण का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि सभी लोग पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए समाज को हरित और स्वच्छ वातावरण के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!