• Fri. Jun 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग

ByTen News One Desk

Jun 5, 2026
19 Views

कन्नौज पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग


Ten News !! 05 June 2026 !! Prabhash Chandra

कन्नौज। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज गुरुवार को जनपद कन्नौज के भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर निकाली जा रही विशाल यात्रा में भाग लिया। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और गौभक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।

कन्नौज के पाल चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शंकराचार्य का अभिनंदन किया तथा गौ संरक्षण के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मीडिया से बातचीत करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग लगातार मजबूत हो रही है और समाज के विभिन्न वर्ग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। उन्होंने गौ संरक्षण और गौ सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सूर्या हत्याकांड संबंधी प्रश्न पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र, यश दोहरे, अंशु पाल, रजनीकांत यादव, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़ कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!