पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को लगवाई दौड़

Ten News !! 05 June 2026 !! Prabhash chandra
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, कार्यकुशलता एवं शारीरिक दक्षता का जायजा लिया।
परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। साथ ही परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल का अवलोकन करने के बाद उन्होंने प्रभारी पुलिस लाइन को इसे और बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।![]()
इस दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा का निरीक्षण कर पुलिस लाइन में खड़े वाहनों की स्थिति एवं रखरखाव की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, शस्त्रागार, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड, कंट्रोल रूम, आरओआईपी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तथा यूपी-112 कार्यालय का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।