• Fri. Jun 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना परिसर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 43 लोगों की हुई जांच

ByTen News One Desk

Jun 5, 2026
6 Views

थाना परिसर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 43 लोगों की हुई जांच


Ten News !! 05 June 2026 !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

राज्य सरकार के निर्देशों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को थाना अयाना परिसर में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) माह के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अयाना की चिकित्सा टीम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने किया। शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक दीक्षित ने पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को उच्च रक्तचाप, असंतुलित जीवनशैली तथा उससे उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण हाइपरटेंशन एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। इससे बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या अपनाना आवश्यक है।

शिविर के दौरान स्टाफ नर्स दीपक कुमार तथा लैब टेक्नीशियन अवनीश कुमार की टीम ने कुल 43 लोगों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की निःशुल्क जांच की। जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा सभी लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर थाना अयाना का समस्त स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया और उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।

— रामजी पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!