• Fri. Jun 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में परिवहन विभाग का विशेष अभियान, 85 वाहनों पर कार्रवाई

ByTen News One Desk

Jun 5, 2026
8 Views

औरैया में परिवहन विभाग का विशेष अभियान, 85 वाहनों पर कार्रवाई


Ten news !! 05 June 2026 ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एन.सी. शर्मा के नेतृत्व में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 85 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 40, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 7, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) वाले 14, रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 6 तथा नो-पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने पर 9 वाहनों के चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त मालवाहक वाहनों का अवैध रूप से यात्री परिवहन में उपयोग करने तथा ओवरलोडेड यात्री वाहनों के खिलाफ भी विशेष कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली (डंपर) का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिवहन विभाग की टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी देवकली पहुंचाया, जहां नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया गया।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मालवाहक वाहनों का यात्री परिवहन के लिए उपयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान के साथ-साथ उनके चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 19 के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एन.सी. शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभाग का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

— रामजी पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!