विश्व पर्यावरण दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में चला ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान

पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ten News !! 05 June 2026 !! रामचंद्र सक्सेना, ब्यूरो चीफ, पीलीभीत
विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण महाअभियान के तहत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की आधारशिला बनेगा।
कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल सहित पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस परिवार के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।
— रामचंद्र सक्सेना
जिला ब्यूरो चीफ, पीलीभीत