• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित, किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग की दी जानकारी

ByTen News One Desk

Jun 5, 2026
32 Views

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित, किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग की दी जानकारी


Ten News !! 05 June 2026 !! प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़, कन्नौज

कन्नौज। कृषि विभाग द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत कृषि भवन स्थित उप कृषि निदेशक सभागार में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों ने भाग लेकर कृषि विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

गोष्ठी का आयोजन उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव के निर्देशन तथा जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कृषि अधिकारियों ने बताया कि 1 जून से 30 जून तक चलने वाले “खेत बचाओ अभियान” का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने से भूमि की उर्वरता बनी रहती है और फसल उत्पादन में भी वृद्धि होती है।

गोष्ठी में आधुनिक कृषि तकनीकों, मृदा परीक्षण, फसल प्रबंधन तथा कृषि लागत कम करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती करने की सलाह दी, जिससे उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता भी संरक्षित रखी जा सके।

कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

— प्रभाष चंद्र
टेन न्यूज़, कन्नौज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!