• Fri. Jun 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस पर कम्पनी बाग में लगाए गए परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ByTen News One Desk

Jun 5, 2026
4 Views

विश्व पर्यावरण दिवस पर कम्पनी बाग में लगाए गए परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


Ten News !! 05 June 2026 !! रुपेश शर्मा, ब्यूरो चीफ, अलवर (राजस्थान)

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अलवर के कम्पनी बाग परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा पेड़ों की निलाई-गुड़ाई कर उनके संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों ने गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पेड़ों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया। बच्चों द्वारा किए गए प्रयासों की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में डॉ. जी.पी. शर्मा, समाजसेवी दिनेश अग्रवाल, राजेश जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सैनी, शहर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता, राजकुमार, हरिश जसोरिया, अनिल गोयल, सतीश गुप्ता, नीतीश भारद्वाज, विवेकानंद, मुरारी पाराशर, राजकुमार शर्मा, सुरेन्द्र जैमन, मनोज प्रधान, अनिल शर्मा, संजय धींगरा, चंद्रशेखर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

— रुपेश शर्मा
ब्यूरो चीफ, अलवर (राजस्थान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!