पर्यावरण दिवस पर यूआईटी अलवर की पहल, विशेषाधिकारी भूमि बीना महावर ने किया पौधारोपण

Ten News !! 05 June 2026 !! ब्यूरो रिपोर्ट : रुपेश शर्मा, अलवर (राजस्थान)
अलवर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर में विशेषाधिकारी भूमि बीना महावर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
बीना महावर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है।
पौधारोपण कार्यक्रम में यूआईटी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी ने हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
विशेषाधिकारी भूमि बीना महावर ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से पर्यावरण शुद्ध होगा, जलवायु संतुलित रहेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।