• Sat. Jun 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज पुलिस ने 121 खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, कीमत करीब 25 लाख रुपये

ByTen News One Desk

Jun 6, 2026
7 Views

कन्नौज पुलिस ने 121 खोए हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, कीमत करीब 25 लाख रुपये


Ten News !! 06 June 2026 !!  प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़, कन्नौज। जनपद कन्नौज की सर्विलांस टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य के 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस किए गए।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपदीय सर्विलांस टीम ने सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से खोए हुए मोबाइल फोनों की तलाश शुरू की थी। तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार प्रयासों के बाद टीम ने विभिन्न स्थानों से 121 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी व्यक्त की और कन्नौज पुलिस की सराहना की। कई मोबाइल धारकों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका गुम हुआ फोन वापस मिल सकेगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता और तकनीकी प्रयासों से उनका मोबाइल सुरक्षित वापस मिल गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने लोगों को मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले यूपी कॉप ऐप या संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके बाद पहचान पत्र और मोबाइल खरीद संबंधी दस्तावेजों के साथ भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराने और उसकी ट्रैकिंग के लिए आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सीईआईआर पोर्टल आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कर ट्रेस किया जा सकता है।

मोबाइल बरामद करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल शिवराज यादव, शुभम कुमार, दीपक गुर्जर, शुभम बालियान तथा अभिषेक शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!