• Fri. Jul 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिर्वा तहसील में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Jun 6, 2026
32 Views

तिर्वा तहसील में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश


टेन न्यूज ii 06 जून 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। जनपद कन्नौज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील तिर्वा पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, बिजली, पानी सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!