• Sat. Jun 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिर्वा तहसीलदार के खिलाफ बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jun 6, 2026
2 Views

तिर्वा तहसीलदार के खिलाफ बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज ii 06 जून 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज, उत्तर प्रदेश

कन्नौज जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तिर्वा तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कन्नौज को ज्ञापन सौंपा।

अधिवक्ताओं ने संयुक्त बैठक के बाद तहसीलदार पर तानाशाही रवैया अपनाने तथा न्यायिक कार्यों में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील स्तर पर न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता का अभाव है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील परिसर में मौजूद रहे और अपनी नाराजगी जाहिर की।

क्या है पूरा मामला और अधिवक्ताओं ने क्या आरोप लगाए, देखिए टेन न्यूज़ कन्नौज से हरर्वेंद्र सिंह यादव ने क्या कहा, प्रभाष चंद्र की इस खास रिपोर्ट में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!