• Thu. Jun 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बंगशान, इस्लामनगर व बिल्लीगंज की कच्ची गलियों का होगा कायाकल्प, चेयरमैन पति दानिश जीशान खान ने किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Jun 18, 2026
3 Views

बंगशान, इस्लामनगर व बिल्लीगंज की कच्ची गलियों का होगा कायाकल्प, चेयरमैन पति दानिश जीशान खान ने किया निरीक्षण


टेन न्यूज ii 18 जून 2026 ii पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-08 अंतर्गत मोहल्ला बंगशान द्वितीय (रामनगर कॉलोनी), इस्लामनगर एवं बिल्लीगंज में वर्षों से कच्ची गलियों और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. पूजा कसाना के पति एवं समाजसेवी दानिश जीशान खान ने नगर पंचायत अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया तथा विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की।

निरीक्षण के दौरान जेई पीयूष, सुरेंद्र बाबू, रोहित कुमार सिंह (कंस्ट्रक्शन), सभासद अरविंद गुरु जी तथा वाहिद सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान हामिद के मकान से नगरा मार्ग, जाहिर के मकान से नगरा मार्ग तथा शराफत शाह के मकान से नगरा मार्ग तक इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया।

इसके अलावा बंगशान क्षेत्र की लगभग 24 गलियों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जाने की योजना बनाई गई है।

दानिश जीशान खान ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है। उन्होंने कहा, “जनता ने हम पर भरोसा जताया है और उस भरोसे पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। जिन मोहल्लों में अब तक विकास कार्य नहीं हो सके, वहां प्राथमिकता के आधार पर सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कराया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि नगर का कोई भी वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। मोहल्लावासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. पूजा कसाना एवं दानिश जीशान खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार कोई जनप्रतिनिधि स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहा है और समाधान के लिए ठोस पहल कर रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित विकास कार्य जल्द धरातल पर दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!