• Thu. Jun 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिर्वा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

ByTen News One Desk

Jun 18, 2026
7 Views

तिरवा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद


टेन न्यूज ii 18 जून 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो

कन्नौज। उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत थाना तिर्वा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निगम गौतम (24) निवासी ग्राम खजुवैया, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया तथा करन सिंह (21) निवासी ग्राम गौरी रामप्रसाद, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों को थाना क्षेत्र तिर्वा के ग्राम बछज्जापुर से अहेर रोड पर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के कब्जे से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर UP74Y4413, काला रंग) बरामद हुई है, जो चोरी की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 16 जून 2026 को वादी अवधेश कुमार निवासी ग्राम कमलेपुरवा, थाना तिर्वा ने मोटरसाइकिल चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना तिर्वा में मु0अ0सं0 210/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान दोनों अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!