सुल्तानपुर : जिला जेल में जिला जज, डीएम और एसपी का औचक निरीक्षण![]()
टेन न्यूज़ ii 18 जून 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो, सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। जिला कारागार में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिला जज सुनील कुमार, जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला एवं पुरुष बैरकों, जेल अस्पताल तथा मेस का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।
अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को सुरक्षा एवं सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए।
अधिकारियों की इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में पूरे समय हलचल बनी रही।